समाचार पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें

अभय मंजुला सेवा संस्थान गरीब बच्चों एवं बूढ़ों के साथ मनाई दीपावली

Image
02 नवंबर 2024 उदयपुर : रिपोर्ट - मीनल भंडारी  दिवाली के अवसर पर कल बच्चों को बड़ों को कपड़े , कंबल , जूस, चिप्स , शूज , ड्राई फ्रूट्स, बिस्कुट के पैकेट और  मिठाई देकर उनके साथ दीपावली की खुशियां बनाई । साथ ही  इस संस्था के मीनल जैन हर्षिल  भंडारी, मंथन मेहता साथी दिव्यांशी भंडारी और आयुष आमेटा भी  अवसर पर शामिल हुए ।            विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें | Sachchi Pahal News | SPNews | सच्ची पहल समाचार | सच्ची पहल | SP News | SachiPahal | sachchipahal |

एक लड़की के दो प्रेमी लड़ने लगे तो प्रेमिका कूद गई कुँए में ।


➡️मध्य प्रदेश : बैतूल जिले में बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के बीच मारपीट के बाद 17 वर्षीय किशोरी कुएं में कूद गई। ग्रामीणों ने किशोरी को तत्काल में कुएं से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेम प्रसंग के कारण यह घटना हुई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बैतूल के बोरदेही थाना क्षेत्र के बिछुआ गांव में मंगलवार को कार में सवार पांच लड़के पहुंचे थे। इनके पास चाकू और डंडे थे। पांच में से दो लड़के किशोरी के घर में घुसे और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। किशोरी लड़कों की मारपीट से बचने के लिए घर से बाहर भागी। तभी बाहर खड़े तीन लड़के उसका पीछा करने लगे। लड़की आरोपियों से बचने के लिए कुएं में जाकर कूद गई।
लड़कों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
ग्रामीणों ने जब लड़की को कुएं में कूदते देखा तो तत्काल रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए बोरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन लड़की की हालत गंभीर होने के कारण उसे देर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। किशोरी की हालत स्थिर बताई गई है। इस मामले में लड़की के पिता ने बोरदेही थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, ग्रामीणों ने घर में घुस कर लड़की के साथ मारपीट करने वाले दोनों लड़कों को पकड़कर बांध दिया था। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं तीन लड़के मौके से फरार हो गए थे।
दोस्तों के बीच का आपसी विवाद मान रही पुलिस
पुलिस इस घटना को किशोरी और उसके दोस्तों के बीच का आपसी विवाद मान रही है। कहा जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के कारण यह घटना हुई। लेकिन पुलिस प्रेम प्रसंग की पुष्टि नहीं कर रही है। दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी लड़के मुलताई के रहने वाले हैं। घर में घुसकर एक लड़के ने उसे मारा भी थी और वह झगड़ा करने लग गए थे। लड़की के मुताबिक, आरोपी पहले से उसे परेशान कर रहे थे और एक लड़के से उसकी पहचान थी तो लड़कों में ही झगड़ा होने लगा।





| Sachchi Pahal News | SPNews | सच्ची पहल समाचार | सच्ची पहल | SP News | SachiPahal | sachchipahal |






Comments

संवाददाता / ब्यूरो चीफ भर्ती प्रक्रिया साक्षात्कार हेतु आवेदन 👉 https://bit.ly/35fVFRt

28 जून 2022

01 अगस्त 2022

08 जून 2022

21 जून 2022

15 जून 2022

06 अगस्त 2022

17 जून 2022

27 जुलाई 2022

03 जून 2022

समाजशास्त्र विभाग ने किया श्रमिक दिवस का आयोजन