समाचार पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें

23 मार्च 2024

Image
➡लखनऊ- सूत्रों के हवाले से खबर,एक दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ेगी अपना दल (K),सपा से गठबंधन टूटने के बाद लिया बड़ा फैसला,11 बजे प्रेसवार्ता में पल्लवी पटेल कर सकती हैं घोषणा,अभी तक अपना दल (K) ने 3 सीटों पर प्रत्याशी उतारे,प्रतापगढ़, बांदा, भदोही, प्रयागराज में प्रत्याशी उतार सकती हैं,वाराणसी, चंदौली, राबर्ट्सगंज में प्रत्याशी दे सकती है पार्टी. ➡लखनऊ- भाजपा लगभग 300 रैलियां और सभाएं करेगी,भाजपा चुनाव संचालन समिति में तय हुई जिम्मेदारी,स्वतंत्रदेव सिंह को मिली रैलियों की जिम्मेदारी,जितिन प्रसाद अन्य व्यवस्थाओं पर रखेंगे नजर,मंत्री जेपीएस राठौर बाकी चुनाव प्रबंधन देखेंगे,पीएम मोदी, सीएम योगी की रैली हर क्षेत्र में होगी. ➡ग़ाज़ियाबाद- शातिर चेन स्नेचर मुठभेड़ में हुआ घायल,साहिबाबाद इलाके में महिला से की थी चेन स्नेचिंग,गिरफ्तारी के बाद भागने की कोशिश की थी,असलहा बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश की थी,पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली,साहिबाबाद थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़. ➡ग्रेटर नोएडा- एल्विश यादव के मामले में आज सुनवाई होगी,एल्विश की जमानत याचिका पर आज सुनवाई,NDPS कोर्ट में जमानत याचिका पर आ

श्री चित्रगुप्त पीठ के भूमि पूजन में शामिल हुए कायस्थ बंधु

➡️कासगंज : भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की मथुरा के वृंदावन धाम में श्रीचित्रगुप्त पीठ बनाई जा रही है। 
इस पीठ के भूमि पूजन के लिए गत शनिवार को वृंदावन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में कासगंज से भी कायस्थ बंधु शामिल हुए। देर शाम को कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संरक्षक नवल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कायस्थ समाज के ईष्ट भगवान चित्रगुप्त महाराज की पीठ का निर्माण समाज के लिए गौरव की बात ही है। इस पीठ के निर्माण में कायस्थ बंधु तन, मन, धन से सहयोग करेंगे। चित्रांशु बंधु नितिन जौहरी ने बताया कि आगामी दिनों में कायस्थ बंधुओें से संपर्क कर श्री चित्रगुप्त पीठ की जानकारी दी जाएगी और पीठ के लिए आर्थिक सहयोग एकत्रित करने का कार्य शुरु किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में महासभा के जिलाध्यक्ष केके सक्सेना, पूर्व प्रधान मुकेश सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, विजय सक्सेना, आदित्यशरन सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, आशीष सक्सेना, अभयप्रिय श्रीवास्तव, अतुल सक्सेना, आलोक सक्सेना मौजूद रहे।





| Sachchi Pahal News | SPNews | सच्ची पहल समाचार | सच्ची पहल | SP News | SachiPahal | sachchipahal |

Comments

संवाददाता / ब्यूरो चीफ भर्ती प्रक्रिया साक्षात्कार हेतु आवेदन 👉 https://bit.ly/35fVFRt

28 जून 2022

01 अगस्त 2022

08 जून 2022

21 जून 2022

15 जून 2022

06 अगस्त 2022

17 जून 2022

27 जुलाई 2022

03 जून 2022

समाजशास्त्र विभाग ने किया श्रमिक दिवस का आयोजन