समाचार पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें

अभय मंजुला सेवा संस्थान गरीब बच्चों एवं बूढ़ों के साथ मनाई दीपावली

Image
02 नवंबर 2024 उदयपुर : रिपोर्ट - मीनल भंडारी  दिवाली के अवसर पर कल बच्चों को बड़ों को कपड़े , कंबल , जूस, चिप्स , शूज , ड्राई फ्रूट्स, बिस्कुट के पैकेट और  मिठाई देकर उनके साथ दीपावली की खुशियां बनाई । साथ ही  इस संस्था के मीनल जैन हर्षिल  भंडारी, मंथन मेहता साथी दिव्यांशी भंडारी और आयुष आमेटा भी  अवसर पर शामिल हुए ।            विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें | Sachchi Pahal News | SPNews | सच्ची पहल समाचार | सच्ची पहल | SP News | SachiPahal | sachchipahal |

12 जनवरी 2023


➡️आरएसएस, कौशल विकास मिशन ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती ।
कासगंज : सोरों पर्यटन केंद्र राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं कौशल विकास मिशन ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उनके द्वारा किये गये राष्ट्र योगदान पर प्रकाश डाला गया। मुख्य वक्ता अनुराग व कार्यक्रम अध्यक्ष जमुना प्रसाद ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्श और उनके कार्यों का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान नगर संघचालक एमपी सिंह हल्दिया, विकास अवस्थी, नगर प्रचारक कुलदीप, प्रमोद चौहान, अंकित यादव, रुद्र प्रताप, पवन चौधरी, संजय जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना  समेत अन्य मौजूद रहे।

➡️कायस्थ बंधुओं ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती
कासगंज : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कासगंज के तत्वावधान में शांतनु चौधरी के निजी प्रतिष्ठान पर स्वामी विवेकानंद की जयंती जिलाध्यक्ष केके सक्सेना के नेतृत्व में मनाई गई। इस दौरान सभी कायस्थ बंधुओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। शांतनु चौधरी ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्श और उनके कार्यों का अनुसरण करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद अपने गुरु रामकृष्ण देव से काफी प्रभावित थे। जिनसे उन्होंने सीखा कि सारे जीवों में स्वयं परमात्मा का ही अस्तित्व है। अखिलेश सक्सेना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 39 वर्ष की अल्पायु में ही बहुत कर दिखाया। कार्यक्रम में नवल कुलश्रेष्ठ, आरके सक्सेना, नवल सक्सेना, संरक्षक विजय सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, आदित्य सरन सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, अमित सक्सेना, विजय सक्सेना, अभय तिवारी मौजूद रहे।

➡️भाजपा युवा मोर्चा की यंग इंडिया रन प्रतियोगिता संपंन। 
कासगंज : पार्टी हाईकमान के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवा दिवस के उपलक्ष में यंग इंडिया रन प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को घोषित कर उन्हें सम्मानित किया गया। 
दौड प्रतियोगिता भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार के नेतृत्व में हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ पंडित दीनदयाल स्मृति द्वार सोरों रोड भाजपा कार्यालय से हुआ। समापन ग्राम मामो कार के शोरूम पर हुआ। निर्णायकों ने विजयी प्रतिभागियों की घोषणा की। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान दिनेश कुमार ने प्राप्त किया, द्वितीय व तृतीय स्थान सत्यवीर व रानू ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कुमारी ममता ने पाया। द्वितीय स्थान पर कुमारी रूचि, तृतीय स्थान पर कुमारी कुंती रही। भाजपा कार्यालय के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी,एवम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने  सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख यशवीर सिंह, डॉक्टर खूब सिंह, अतुल चौहान, कृष्ण मौर्य, प्रशांत राजपूत, मुकेश प्रजापति, राजू चौहान, अवधेश दुबे, अमरदीप वर्मा, अंशुल अग्रवाल, डा. विजय सिंह, सत्यम चतुर्वेदी, मुकेश राजपूत, शुभम लोधी, बबलू ठाकुर, शशांक, नरेंद्र कुमार, ठाकुर कुशवाह, विन्रम अग्रवाल, अभिषेक भारद्वाज, हरेंद्र राजपूत, यश उपाध्याय, मुकेश राजपूत, शिवम, हीरा सिंह, सुशील कुमार, राज कुमार, योगेंद्र सिंह, अंकुल, हर्षित शर्मा, अमित माहेश्वरी, आशुतोष, विक्की भारद्वाज, संदीप सिंह, सुभाष राजपूत, सोनू कुशवाह जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।






| Sachchi Pahal News | SPNews | सच्ची पहल समाचार | सच्ची पहल | SP News | SachiPahal | sachchipahal |

Comments

संवाददाता / ब्यूरो चीफ भर्ती प्रक्रिया साक्षात्कार हेतु आवेदन 👉 https://bit.ly/35fVFRt

28 जून 2022

01 अगस्त 2022

08 जून 2022

21 जून 2022

15 जून 2022

06 अगस्त 2022

17 जून 2022

27 जुलाई 2022

03 जून 2022

समाजशास्त्र विभाग ने किया श्रमिक दिवस का आयोजन