समाचार पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें

प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना में भर्ती प्रारंभ

Image
➡️J oin LIC as WOMAN CAREER AGENT at LIC OF INDIA and   earn attractive comission income , Bonus and other benefits on every LIC POLICY you complete .  Job involves, selling of LIC POLICY to the customers. Training and support will be given. यदि आप न्यूनतम हाई स्कूल पास हैं और अपनी आय बढ़ाना चाहती हैं तो भारतीय जीवन बीमा निगम में लेडी केयर एजेंट बनकर अपने-सपने साकार कर सकती हैं । 👉🏿Click to Apply   पंचायत/ वार्ड स्तर पर LIC दीदी ( बीमा सखी / फीमेल LCA ) की भर्ती 🪷🪷🪷🪷🪷 ➡️ मानदेय + कमीशन + बोनस + अन्य लाभ अतिरिक्त ➡️3 वर्ष बाद सरकारी नौकरी के लिए आरक्षण 👉🏿आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष  ✅न्यूनतम योग्यता हाई स्कूल होना अनिवार्य ✅कोई ड्यूटी नहीं, कोई समय की बाध्यता नहीं, स्वतंत्र करियर  ✳️✳️✳️✳️✳️ अधिक जानकारी के लिए अति शीघ्र संपर्क करें -        डॉ. सर्वेश सुधाकर        विकास अधिकारी    Call: 9927292925 ➡️आवेदन हेतु क्लिक करें LIC of India | LIC Recruitment | LIC agent Bharti | Insurance company | ब...

15 फरवरी 2022

✴️कासगंज : विकास की राह में रोडा बनने वालों को बुलडोजर तैयार - योगी
काशी, अयोध्या, विश्वनाथ की भांति तीर्थ नगरी सोरों में होगा विकास। सीएम ने भगवान वराह की निर्वाण स्थली पर विपक्षी दलों पर कसे तंज । कहा, सपा की संवेदना आतंकियों के साथ है, गरीबों के साथ नहीं ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीर्थों का विकास, अलीगढ़ में एयरपोर्ट, एटा में मेडिकल कालेज विकास का मॉडल है। किसानों, विधवा महिलाओं, दिव्यांगों को पेंशन दी जा रही है। कासगंज में दस लाख लोगों को दो बार राशन दिया जा रहा है। पीएम, सीएम, आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। सरकार बनेगी तो दो करोड़ लैपटॉप दिए जाएंगे। सपा की संवेदना आतंकवादियों के साथ है गरीबों के लिए नहीं। डबल इंजन की सरकार द्वारा डबल वैक्सीन दी जा रही है।
कासगंज विधान सभा से भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधान सभा के प्रत्याशी हरिओम वर्मा के समर्थन में भगवान वराह की निर्वाण स्थली सूकर क्षेत्र सोरों के मेला ग्राउंड में जन सभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से अभिवादन करत हुए माइक संभाला और जमकर विपक्ष पर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में सोरों का बड़ा योगदान रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आस्था का सम्मान किया है। दिव्य अयोध्या, काशी विश्वनाथ के विकास के साथ सोरों को तीर्थ स्थल घोषित कर यहां के विकास का जिम्मा लिया है। यहां के लोगों का सौभाग्य है, जो इस पावन भूमि पर जन्म लिया। उन्होंने कहा कि जो कहा वो करके दिखाया है। गुंडागर्दी खत्म की है। महिलाओं के सम्मान के लिये कार्य किये हैं। प्रदेश को दंगा मुक्त किया है। अब कांवड़ यात्रा निकलती है, कर्फ्यू नहीं लगता। उन्होने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में पांच साल में यूपी में 18 हजार आवास स्वीकृत हुए, जबकि भाजपा सरकार में 43 लाख से ज्यादा आवास दिए गए हैं। सपा ने पेंशन रोक दी थी, भाजपा सरकार 12 हजार रुपये सालाना पेंशन दे रही है। कोरोना से अमेरिका में लाखों लोग मारे गए। जबकि सरकार ने जीवन बचाया और रोजगार दिलाए। वैक्सीन फ्री लगवाई और दुनिया में सबसे अच्छी वैक्सीन बनी। यूपी में सौ फीसदी लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। डबल इंजन सरकार ने राशन फ्री दिया। सपा वाले बिजली इसलिए नहीं देते थे, कि रात में इन्हें डकैती करनी होती थी। तब डकैती होती थी, अब कावड़ यात्रा निकलती हैं। बम नहीं फूटते, हर हर बम बम होता है। एक हाथ से हम विकास करेंगे और जो बाधक होगा उनके लिए बुलडोजर तैयार है। दो चरणों के मतदान से चाचा भतीजे परेशान हैं। सोच रहे हैं कि जिन्हें चुनाव के लिए निकाल कर लाए हैं उन्हें कहां छुपाएंगे। इस दौरान मंचासीन ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, सोरों चेयरमैन मुन्नी देवी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर से भाजपा प्रत्याशी हरिओम वर्मा, ज्ञान तिवारी, दामोदर अग्रवाल, राजवीर सिंह भल्ला, महेंद्र सिंह बघेल, संजय दुबे ने मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया।

Comments

संवाददाता / ब्यूरो चीफ भर्ती प्रक्रिया साक्षात्कार हेतु आवेदन 👉 https://bit.ly/35fVFRt

21 जून 2022

28 जून 2022

01 अगस्त 2022

08 जून 2022

17 जून 2022

15 जून 2022

06 अगस्त 2022

29 जून 2022

27 जुलाई 2022

03 जून 2022