समाचार पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें

प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना में भर्ती प्रारंभ

Image
➡️J oin LIC as WOMAN CAREER AGENT at LIC OF INDIA and   earn attractive comission income , Bonus and other benefits on every LIC POLICY you complete .  Job involves, selling of LIC POLICY to the customers. Training and support will be given. यदि आप न्यूनतम हाई स्कूल पास हैं और अपनी आय बढ़ाना चाहती हैं तो भारतीय जीवन बीमा निगम में लेडी केयर एजेंट बनकर अपने-सपने साकार कर सकती हैं । 👉🏿Click to Apply   पंचायत/ वार्ड स्तर पर LIC दीदी ( बीमा सखी / फीमेल LCA ) की भर्ती 🪷🪷🪷🪷🪷 ➡️ मानदेय + कमीशन + बोनस + अन्य लाभ अतिरिक्त ➡️3 वर्ष बाद सरकारी नौकरी के लिए आरक्षण 👉🏿आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष  ✅न्यूनतम योग्यता हाई स्कूल होना अनिवार्य ✅कोई ड्यूटी नहीं, कोई समय की बाध्यता नहीं, स्वतंत्र करियर  ✳️✳️✳️✳️✳️ अधिक जानकारी के लिए अति शीघ्र संपर्क करें -        डॉ. सर्वेश सुधाकर        विकास अधिकारी    Call: 9927292925 ➡️आवेदन हेतु क्लिक करें LIC of India | LIC Recruitment | LIC agent Bharti | Insurance company | ब...

17 जनवरी 2019

नाबालिग युवती पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर जला देने वाले दो हत्यारो को पुलिस ने गिरफ्तार किया
राम मिश्रा कुशीनगर


कुशीनगर जनपद पडरौना  कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव मे नाबालिग युवती पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा देने के मामले मे फरार चल रहे दो अभियुक्तो को कोतवाली पुलिस ने कठकुईया मोड़ पर ब्लाक के सामने से बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनो अभियुक्तो के खिलाफ पुलिस ने 25 हजार रूपये इनाम घोषित की थी और ये सभी वांछित भी चल रहे थे।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त सोनू उर्फ सोलू उर्फ आशिक अली व सल्लम तथा शकील ने अनवर अली पुत्र शाकिर निवासी छावनी पूर्वी थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर की नबालिग पुत्री के उपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने का आरोपी है। उक्त घटना में पीडिता की दवा इलाज के दौरान पिछले वर्ष 24 नवम्बर 2018 को मृत्यु हो गयी थी। इस संबन्ध में थाना कोतवाली पडरौना मे मु0अ0सं0  556/2018  धारा 302,323,506,452 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था!
 उक्त अभियोग से सम्बन्धित अन्य नामित/वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ सोलू उर्फ आशिक अली पुत्र सहादत अली निवासी छावनी पुर्वी मुगलपुरा थाना को0 पडरौना को पुर्व में ही बीते 5 दिसम्बर 2018 को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। इसी मामले मे फरार चल रहे शकील व सल्लम पुत्रगण सहादत निवासी छावनी पूर्वी मुगलपुरा थाना कोतवाली पडरौना पुलिस द्वारा कठकुइया मोड़ से आगे ब्लाक पड़रौना के सामने के सामने मुख्यबीर की सुचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वही गिरफ्तार करने वाली टीम मे कोतवाल विजयराज सिंह, नागेन्द्र सिंह, रविन्द्र यादव दीपचन्द चैहान शामिल रहे।

राशिफल 17 जनवरी 2019

 मेष ---घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

वृष ---शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन -----अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।

कर्क ---धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।

सिंह ----कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।

कन्या ---पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।

तुला ---पुराना रोग उभर सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृश्चिक ----कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे।

धनु ----जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें।

मकर ----यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं।

कुंभ --जल्दबाजी ठीक नहीं अच्छे समय का  धैर्य दूरदर्शिता  से लाभ उठाएं वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय अच्छी होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान सम्मान बढ़ेगा

मीन ----व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

Comments

संवाददाता / ब्यूरो चीफ भर्ती प्रक्रिया साक्षात्कार हेतु आवेदन 👉 https://bit.ly/35fVFRt

21 जून 2022

28 जून 2022

01 अगस्त 2022

08 जून 2022

17 जून 2022

15 जून 2022

06 अगस्त 2022

29 जून 2022

27 जुलाई 2022

03 जून 2022