➡️कवि सम्मेलन में आए श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर ने सौंपा मनोनयन पत्र
कासगंज : जनपद के कैंडी गांव के पूर्व प्रधान मुकेश सक्सेना को श्री चित्रगुप्त शोध चिंतन एवं मंत्र लेखन अभियान के जिला संयोजक बनाए गए हैं। सह संयोजक नितिन जौहरी बनाए गए हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर ने कासगंज शहर में आयोजित कवि सम्मेलन के दौरान सौंपी और उनके पद का मनोनयन पत्र भी सौंपा।
बता दें कि शहर के रेलवे रोड स्थित गंगा देवी माहेश्वरी भवन में आयोजित कवि सम्मेलन में श्री चित्रगुप्त पीठ मथुरा के पीठाधीश्वर, नेपाल पशुपतिनाथ अखाड़े के आचार्य, महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति, स्पेशल जुडीशियल मजिस्ट्रेट देवेंद्र सक्सेना, हाथरस के जिला संयोजक संजय सिन्हा, भाजपा नेता नवल कुलश्रेष्ठ शामिल हुए। अतिथियों के सानिध्य में श्री चित्रगुप्त पीठ के ब्रज प्रान्त प्रमुख एवं शोधचिंतन मंत्र लेखन अभियान के बृज प्रान्त संयोजक इंजीनियर एसएस जौहरी व सह संयोजक मनोज सक्सेना ने कासगंज के मुकेश सक्सेना को शोधचिंतन एवं मन्त्रलेखन अभियान का संयोजक व नितिन जौहरी को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी और सहायक सामग्री, मंत्र लेखन पुस्तिकाएं भी सौंपी।
अतिथियों ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी सौंपे। उनके मनोनयन पर नवल कुलश्रेष्ठ, राव मुकुल मान सिंह, डा. नीरज सक्सेना, वीपी सक्सेना, निर्मल सक्सेना, शांतनु चौधरी, केके सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, नवीन सक्सेना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतू जौहरी, डा. संजय सिन्हा, अनुपम सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, अमित सक्सेना, मोनू कुदेशिया, दीपक सक्सेना,मुकेश सक्सेना, अभय प्रिय श्रीवास्तव, सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, सुभम प्रधान, पीयूष सक्सेना ने हर्ष व्यक्त किया है।
| Sachchi Pahal News | SPNews | सच्ची पहल समाचार | सच्ची पहल | SP News | SachiPahal | sachchipahal |
Comments
Post a Comment
सच्ची पहल समाचार में आपका स्वागत है आप अपने सुझाव विचार एवं शिकायत हमें व्हाट्सएप करें : 8273195247
आप हमें ईमेल भी कर सकते हैं - sachchipahal@gmail.com