समाचार पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें

प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना में भर्ती प्रारंभ

Image
➡️J oin LIC as WOMAN CAREER AGENT at LIC OF INDIA and   earn attractive comission income , Bonus and other benefits on every LIC POLICY you complete .  Job involves, selling of LIC POLICY to the customers. Training and support will be given. यदि आप न्यूनतम हाई स्कूल पास हैं और अपनी आय बढ़ाना चाहती हैं तो भारतीय जीवन बीमा निगम में लेडी केयर एजेंट बनकर अपने-सपने साकार कर सकती हैं । 👉🏿Click to Apply   पंचायत/ वार्ड स्तर पर LIC दीदी ( बीमा सखी / फीमेल LCA ) की भर्ती 🪷🪷🪷🪷🪷 ➡️ मानदेय + कमीशन + बोनस + अन्य लाभ अतिरिक्त ➡️3 वर्ष बाद सरकारी नौकरी के लिए आरक्षण 👉🏿आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष  ✅न्यूनतम योग्यता हाई स्कूल होना अनिवार्य ✅कोई ड्यूटी नहीं, कोई समय की बाध्यता नहीं, स्वतंत्र करियर  ✳️✳️✳️✳️✳️ अधिक जानकारी के लिए अति शीघ्र संपर्क करें -        डॉ. सर्वेश सुधाकर        विकास अधिकारी    Call: 9927292925 ➡️आवेदन हेतु क्लिक करें LIC of India | LIC Recruitment | LIC agent Bharti | Insurance company | ब...

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन जिला कानपुर जनरल गंज मंडल अध्यक्ष पूनम सोनकर द्वारा एक छोटी सी बैठक रखी गई. ..05 मार्च 2023

➡️कानपुर : नमो नमो क्रान्ति फाउंडेशन जिला कानपुर जनरल गंज मंडल अध्यक्ष पूनम सोनकर द्वारा बैठक की गई। जिसमे संगठन क्या है उसके उद्देश्य क्या है और कार्य कैसे करना है आदि बातों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। 
साथ ही सभी बहनों को मंडल अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि अधिक से अधिक संख्या में पदाधिकारी को संगठन में शामिल करें और उनको नमो नमो क्रान्ति फाउंडेशन की वेबसाइट के माध्यम से सदस्यता दिलाएं। इस उपलक्ष्य पर बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को नमो नमो कैलेंडर देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर पूनम सोनकर प्रीति सोनकर सुमन जायसवाल खुशबू जायसवाल कांति वर्मा मोहिनी जैस्वाल पूजा सिंह पारुल गुप्ता रूपा गुप्ता संगीता कुमारी पूनम मिश्रा उपस्थित रहीं।

➡️मेरठ : शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय मेरठ में जंतु विज्ञान विभाग द्वारा स्नातक प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्तर की छात्राओं द्वारा पर्यावरण प्रदूषण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
छात्राओं से वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, जल एवं ई प्रदूषण से संबंधित पोस्टर बनाए गए। महाविधालय की प्राचार्या डॉ अंजू सिंह ने प्रदूषण से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे मैं अवगत करवाया। प्रतियोगिता में डॉ वैभव  शर्मा, डॉ सुशील कुमार एवं डॉ गौरी निर्णायक की भूमिका में रहे। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ एस पी एस राणा (प्रभारी जंतु विज्ञान विभाग) डॉ कुमकुम एवं डॉ नरेंद्र के संरक्षण में करवाया गया। इसमें प्रथम स्थान तानिया बी एस सी तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान महक कुरैशी, अनुषा बी एस सी तृतीय, प्रथम वर्ष तृतीय स्थान लता वर्मा और दुलारी नम्रता शर्मा ने प्राप्त किया बी एस सी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया।
इसी के साथ आज स्नातकोत्तर स्तर पर जंतु विज्ञान के विभिन्न विषयों पर सेमिनार का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान कुमकुम सिंह एम एस सी द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान सीमा और कनिका राजपूत ने तथा तृतीय स्थान अंजली सागर एम एस सी प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।

➡️कासगंज : भाजपा कासगंज विधानसभा की बूथ ससक्तिकरण कार्यशाला संपन्न
भाजपा की तीनो विधानसभा में बूथ ससक्तिकरण कार्यशाला सम्पन्न हुई। कासगंज विधानसभा की कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय पर बूथ ससक्तिकरण के जिला संयोजक कौशल साहू की अध्यक्षता में हुई। पटियाली विधान सभा की कार्यशाला सिढ़पुरा में जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में हुई। अमांपुर विधानसभा की कार्यशाला सहावर में जिला महामंत्री नीरज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। कासगंज विधानसभा की कार्यशाला में मुख्यवक्ता कौशल साहू ने बूथ अध्यक्षो, शक्ति केंद्र संयोजक,  शक्ति केंद्र प्रभारी, को बूथ ससक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि जिले के 1138 बूथों पर 11 की नई टीम का गठन किया जाएगा एक बूथ पर 20 पन्ना प्रमुख बनाये जाएंगे। सभी बूथों पर व्हाट्सअप ग्रुप बनाने होंगे।जिले के पदाधिकारी औऱ बूथ प्रवासी का बूथ पर प्रवास रहेगा जिससे बूथ को मज़बूत किया जा सके। केपी सिंह सोलंकी ने कहा जिले के सभी बूथ मजबूत होंगे बूथ के कार्यकर्ता बूथ पर मेहनत से काम करेंगे प्रदेश नेतृत्व से आगामी कार्यक्रमो को बूथ पर कराने होंगे। बूथ स्तर पर प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगो को विस्तार से बताना होगा। तभी आगामी चुनावों को जीता जा सकता है उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा बूथ जीता तो चुनाव जीता। बूथ की नई कार्यकारणी 31 मार्च तक बनाकर प्रदेश को भेजनी होगी। अमांपुर की कार्यशाला में जिला महामंत्री नीरज ने कहा आगामी दिनों में प्रत्येक बूथ पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 16 पन्नो का भाषण प्रत्येक शक्ति केंद्र पर 200 कार्यकर्ताओं औऱ लाभार्थियों  को सुनाना होगा। मंचासीन विधानसभा संयोजक रामनिवास राजपूत,  संजय सोलंकी, डॉ योगेंद्र चौहान, अनुरोध प्रताप सिंह, कृष्णकांत वशिष्ठ, कुलदीप प्रतिहार, ने भी बैठक को संबोधित किया। संचालन जिला मंत्री रामनिवास राजपूत ने किया। इस दौरान शरद गुप्ता, संजय दुवे, विजय लक्ष्मी, अनिता उपाध्याय, स्नेहलता शर्मा, शांतनु चौधरी, मनोज शर्मा, विकास अवस्थी, हरि सिंह, पवन यादव राजीव यादव, प्रशांत कश्यप, अभिषेक पुंडीर, अंशुल अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।






| Sachchi Pahal News | SPNews | सच्ची पहल समाचार | सच्ची पहल | SP News | SachiPahal | sachchipahal |

Comments

संवाददाता / ब्यूरो चीफ भर्ती प्रक्रिया साक्षात्कार हेतु आवेदन 👉 https://bit.ly/35fVFRt

21 जून 2022

28 जून 2022

01 अगस्त 2022

08 जून 2022

17 जून 2022

15 जून 2022

06 अगस्त 2022

29 जून 2022

27 जुलाई 2022

03 जून 2022