➡️कासगंज : महिला कल्याण विभाग द्वारा माँ बेटियों को दिए बेबी मसाज किट व वस्त्र ।
06 फरवरी 2023 : जनपद में मिशन शक्ति के अंतर्गत सोमवार को जिला सयुंक्त चिकित्सालय समेत सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिले में ढाई सौ लाभार्थीयों को बेबी किट व वस्त्र देकर पुरष्कृत किया गया, यह जानकारी प्रोबेशन अधिकारी विनोद जोशी ने दी।
मुख्य विकास अधिकारी सचिन, उप जिलाधिकारी ( न्यायिक ), एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद जोशी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कृष्ण अवतार व सेंटर मैनेजर प्रियंका यादव द्वारा जिला सयुंक्त चिकित्सालय पर कन्या जन्मोत्सव में महिला कल्याण विभाग द्वारा पर जन्म लेने वाली बालिकाओं को और माँ को उपहार वितरण किए गए। इरम पति रिहान, रोशनी पति ब्रजेश, शालनी पति मानवेन्द्र, रजनी पति हेमंत, कृष्णा पति केदार आदि महिलाओ को बेबी मासाज किट व वस्त्र दिया गया।
वनस्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका यादव ने महिलाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 112 इंटीग्रेडेड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-किया जाए।
सेंटर मेनेजर ने लाभार्थियों को पुलिस और अधिकारियों को स्थानीय ऐसे स्थलों की जानकारी भी मुहैया कराई, जो महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है। घरेलू हिंसा, दहेज शोषण, शारीरिक और मानसिक शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, यौनिक हिंसा और छेड़छाड़ का विरोध करने और निगरानी करने, सम्बंधित हेल्पलाइन और पुलिस में रिपोर्ट करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान प्रोबेशन असिस्टेंट अभिषेक गौतम , मनोज यादव, संध्या पाल, गुलनाज़ खान व स्वास्थ्य विभाग के लोग मौजूद रहे।
| Sachchi Pahal News | SPNews | सच्ची पहल समाचार | सच्ची पहल | SP News | SachiPahal | sachchipahal |
Comments
Post a Comment
सच्ची पहल समाचार में आपका स्वागत है आप अपने सुझाव विचार एवं शिकायत हमें व्हाट्सएप करें : 8273195247
आप हमें ईमेल भी कर सकते हैं - sachchipahal@gmail.com