समाचार पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें

प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना में भर्ती प्रारंभ

Image
➡️J oin LIC as WOMAN CAREER AGENT at LIC OF INDIA and   earn attractive comission income , Bonus and other benefits on every LIC POLICY you complete .  Job involves, selling of LIC POLICY to the customers. Training and support will be given. यदि आप न्यूनतम हाई स्कूल पास हैं और अपनी आय बढ़ाना चाहती हैं तो भारतीय जीवन बीमा निगम में लेडी केयर एजेंट बनकर अपने-सपने साकार कर सकती हैं । 👉🏿Click to Apply   पंचायत/ वार्ड स्तर पर LIC दीदी ( बीमा सखी / फीमेल LCA ) की भर्ती 🪷🪷🪷🪷🪷 ➡️ मानदेय + कमीशन + बोनस + अन्य लाभ अतिरिक्त ➡️3 वर्ष बाद सरकारी नौकरी के लिए आरक्षण 👉🏿आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष  ✅न्यूनतम योग्यता हाई स्कूल होना अनिवार्य ✅कोई ड्यूटी नहीं, कोई समय की बाध्यता नहीं, स्वतंत्र करियर  ✳️✳️✳️✳️✳️ अधिक जानकारी के लिए अति शीघ्र संपर्क करें -        डॉ. सर्वेश सुधाकर        विकास अधिकारी    Call: 9927292925 ➡️आवेदन हेतु क्लिक करें LIC of India | LIC Recruitment | LIC agent Bharti | Insurance company | ब...

27 मार्च 2022

✴️कासगंज : देशव्यापी हड़ताल में शामिल हुए दवा प्रतिनिधि
 केंद्रीय श्रम संगठनों एवं स्वतंत्र फेडरेशन के आह्वान पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन जनपद के दवा प्रतिनिधियों ने कामबंद रखा और नगर पालिका परिसर में एकत्रित होकर सरकार से मांगें पूरी करने की मांग की। 
दवा प्रतिनिधि संघ के जनपद अध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि चारो श्रम संहिता व रक्षा आवश्यक सेवा अधिनियम रद्द करने, बिजली बिल संशोधित 2021 को रद्द करने, आयकर न देने वाले सभी परिवारों को छह माह तक 7500 रुपये प्रतिमाह देने, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम वेतन पुनरीक्षण के लिए समिति का गठन करने, सभी अनौपचारिक क्षेत्र के कामगारों के लिए सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा देने, महामारी के दौरान लोगों की सेवा करने वाले फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए उचित सुरक्षा व बीमा सुविधाएं देने, डीजल पेट्रोल की मूल्य वृद्धि रोकने समेत अन्य प्रमुख मांगें हैं। उन्होंने बताया  कि इन्हीं मांगों को लेकर पूर्व में भी प्रदर्शन किए गए हैं। मंगलवार को भी दवा प्रतिनिधि काम बंद रखकर देश व्यापी हडताल का समर्थन करेंगे। इस दौरान राजेश वशिष्ठ, शाहिद खान, केके सक्सेना, मोहम्मद अहसन, मोहम्मद असरफ, सौरभ कुमार, अनुज शर्मा, अभय तिवारी, मोहसिन हुसैन, अदनान खान, हरीश राठौर, विपिन मिश्रा, आतिफ जिलानी, अरमान खान, शहबाज खान, अदनान खान, मोहम्मद जर्रीन समेत अन्य दवा प्रतिनिधि शामिल रहे।

➡लखनऊ- मुख्तार अंसारी मामले में कोर्ट में सुनवाई शुरू, लखनऊ MP/MLA कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई, बांदा जेल से मुख्तार को लखनऊ लाया गया है, शत्रु संपत्ति मामले में आज आरोप तय किए जाएंगे, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मुख्तार अंसारी की पेशी, 8 अप्रैल को फिर से MP-MLA कोर्ट में सुनवाई।

➡लखनऊ- कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का बयान, सतीश महाना ने नामांकन किया है– खन्ना, विधानसभा स्पीकर के लिए नामांकन किया- खन्ना, सतीश महाना को सभी ने समर्थन दिया है- खन्ना, पुरानी परंपरा का पालन किया जाएगा- सुरेश खन्ना, कल महाना को कुर्सी पर बैठाने की प्रक्रिया होगी-खन्ना।

➡लखनऊ- BJP विधायक सतीश महाना ने नामांकन किया, विधानसभा अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, CM योगी और दोनों डिप्टी सीएम साथ मौजूद, ब्रजेश पाठक और केशव मौर्या साथ में मौजूद, रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया भी साथ मौजूद। 

➡लखनऊ- मुख्तार अंसारी की MP-MLA कोर्ट में पेशी, कोर्ट में मुख्तार अंसारी पर आरोप तय, कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को आरोपी माना, मारपीट,बलवा,पथराव मामले में आरोप तय, लखनऊ जेल में पथराव, मारपीट में आरोप तय, तत्कालीन जेल अधीक्षक ने दर्ज कराई थी FIR, अब 8 अप्रैल को दोबार कोर्ट में होगी पेशी।

➡लखनऊ- रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का बयान, जनसत्ता दल ने सतीश महाना का समर्थन किया- राजा भैया, हम प्रस्तावक के साथ-साथ समर्थन देने में हैं– राजा भैया

➡देवरिया- कैश वैन लूटने आए बदमाशों ने मारी गोली, बदमाशों ने कलेक्शन मैनेजर को मारी गोली, कैश वैन के गार्ड ने बदमाश को मारी गोली, लूट की वारदात असफल, दोनों घायल भर्ती, दो बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी, सदर कोतवाली के बजाजी गली का मामला। 

➡कुशीनगर- बीजेपी सरकार बनने पर मिठाई बांटने का मामला, मिठाई बांटने पर पट्टीदारों ने की पिटाई से हुई मौत, तहसीलदार ने मृतक के परिजनों से लिया बयान, बाबर की हत्या मामले में दो आरोपी हो चुके गिरफ्तार, भाजपा सरकार बनने पर बाबर ने बांटी थी मिठाई, रामकोला थाने के कठघरही गांव की घटना।

➡उन्नाव- उन्नाव कोर्ट से फौजदारी केसों की फ़ाइल ट्रांसफर मामला, जिले में आज भी जारी रहा अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, न्यायालय परिसर से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च,  न्यायिक कार्य बहिष्कार कर वकील कर रहें हड़ताल, वकीलों ने रजिस्ट्री कार्यालय को भी कराया बंद। 

➡संभल- आवासीय स्कूल में अव्यवस्थाओं का अंबार, छात्रों ने कलेक्ट्रेट पर जमकर काटा हंगामा, डीएम से लगाई व्यवस्था ठीक करने की फरियाद, खराब खाना,गंदगी रहने की डीएम से की शिकायत, पंवासा के सिहावली में संचालित है राजकीय विद्यालय।

➡महोबा- तेज रफ्तार डंफर ने ई-रिक्शा सवारों को रौंदा, ई-रिक्शा सवार 2 महिलाओं समेत 3 की मौत, दर्दनाक हादसे में 2 सवारियां भी घायल हुई, क्रेन-JCB से रेस्क्यू कर शवों को निकाला गया, शहर कोतवाली के पीडब्लूडी चौराहे की घटना।

➡चित्रकूट- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मजदूर, निर्माणाधीन माकान में काम कर रहे थे, हादसे में एक मजदूर की हुई दर्दनाक मौत, दो घायल जिला अस्पताल से सतना रेफर, कर्वी सदर क्षेत्र के अंबेडकर नगर कर्वी की घटना।

➡अलीगढ़- दबंगों ने युवक के साथ की जमकर मारपीट, पीड़ित युवक के मारपीट का वीडियो वायरल, 50 हजार रुपयों की कर रहे थे मांग-पीड़ित, मना करने पर दबंगों ने की मारपीट, बन्नादेवी इलाके बरौला बाईपास पुल के पास का मामला।

➡जौनपुर- पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सेक्रेटरी के खिलाफ एसड़ीएम को सौंपा ज्ञापन, समाचार प्रकाशित करने पर सेक्रेटरी ने दी धमकी, सेक्रेटरी के फर्जी रिपोर्ट पर छापी थी खबर, मछलीशहर तहसील परिसर में सौपा ज्ञापन।

➡बुलंदशहर- युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, बस में महिला यात्री को बैठाने के लिए हुई पिटाई, एक पक्ष के लोगों ने युवक को पीटा, दो दिन पूर्व का बताया जा रहा वायरल वीडियो, कोतवाली देहात के मरगूबपुर का मामला।

➡अलीगढ़- दबिश मारने गई पुलिस टीम पर पथराव, गैंगस्टर के आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, परिजनों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, गांधी पार्क थाना के बाबा कॉलोनी की घटना।

➡मिर्ज़ापुर- नाबालिग आदिवासी किशोरी को बेचे जाने का मामला, नाबालिग के पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, पिता ने 4 लोगों पर लड़की को बेचने का लगाया आरोप, मड़िहान थाना क्षेत्र के अटारी गांव का मामला।

➡जौनपुर- चुनावी रंजिश में मारपीट का मामला, पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव, बदलापुर के मरगूपुर गांव का मामला।

➡प्रयागराज- अतीक अहमद के घर चला पीडीए का बुलडोजर, मौके पर पीडीए की टीम और पुलिस बल तैनात, ध्वस्तीकरण के बाद किया गया था अवैध निर्माण, खुल्दाबाद के कसारी मसारी में की गई कार्रवाई। 

➡कन्नौज- चलती कार बीच सड़क बनी आग का गोला, कार में मौजूद लोगों ने कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने भीषण आग पर पाया काबू, छिबरामऊ क्षेत्र के तालग्राम तिराहे पर हादसा।

➡कन्नौज- भारतीय किसान यूनियन का कलेक्ट्रेट में धरना, अपात्रों को जमीन के पट्टे के खिलाफ धरना, लेखपाल ने पट्टों में जमकर भ्रष्टाचार किया-भाकियू, रिश्वत लेकर अपात्रों को पट्टे करने का आरोप। 

➡मिर्ज़ापुर-  गेंहू की फसल में लगी भीषण आग, भीषण आग से फसल जलकर खाक, ग्रामीणों ने भीषण आग पर पाया काबू, पंडरी थाना क्षेत्र के जरहा गांव का मामला। 

➡गाजियाबाद- गाजियाबाद  में 25 लाख की लूट की वारदात, पेट्रोल पंप से 25 लाख की लूट से मचा हड़कंप, बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दिया अंजाम,  मसूरी के गोविंदपुरम सी ब्लॉक की घटना। 

➡चित्रकूट- शादी का झांसा देकर 2 साल तक शारीरिक शोषण, युवती को मुंबई से लाकर प्रेमी छोड़कर हुआ फरार, पीड़िता ने पुलिस कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार, भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंडा गाव का मामला।

➡कानपुर देहात- संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, ससुरालियों ने शव का किया अंतिम संस्कार, सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी, कोतवाली शिवली के अरशदपुर गांव का मामला।

➡हरदोई- महिला की गला काटकर निर्मम हत्या, झाड़ फूंक कराने गई महिला की हत्या, सूचना पर पहुंची मझिला पुलिस,फॉरेंसिक टीम, मझिला थानाक्षेत्र के सहजना गांव का मामला।

➡ग्रेटर नोएडा- करंट लगने से 9 साल के मासूम की मौत, पानी गर्म करते समय हुआ हादसा, जेवर थाना क्षेत्र के दयनाथ पुर की घटना। 

➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली, विधानसभा में विधायक के पद की शपथ ली, शपथ लेने के बाद अखिलेश यादव से हाथ मिलाया, सीएम ने अखिलेश यादव के कंधे पर हाथ रखा, अखिलेश यादव ने विधायक के पद की शपथ ली, शपथ के बाद अखिलेश ने CM को नमस्कार किया, अखिलेश यादव ने केशव मौर्य से हाथ मिलाया, अखिलेश यादव ने सभी सदस्यों का अभिवादन किया, सदन में नेता विपक्ष की कुर्सी पर बैठे अखिलेश यादव।

➡लखनऊ- विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह, प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री दिला रहे हैं शपथ, सीएम योगी, अखिलेश यादव ने शपथ ली, सतीश महाना ने विधायक के रूप में शपथ ली, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शपथ ली, सूर्य प्रताप शाही ने विधायक के रूप में शपथ ली, बेबी रानी मौर्या ने विधायक के पद की शपथ ली। 

➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेसवार्ता, आज से विधायकों का शपथ ग्रहण– सीएम, नए विधायकों का स्वागत करेंगे– सीएम, प्रदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे- सीएम, सभी नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत- सीएम, समग्र विकास में सभी सदस्य योगदान दें– सीएम योगी, सभी नए सदस्यों को मैं बधाई देता हूं– सीएम योगी। 

➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान, विपक्ष सकारात्मक भूमिका निभाएगा- अखिलेश, विपक्ष सदन में अपना काम करेगा– अखिलेश, अखिलेश यादव ने विधायक के रूप में शपथ ली, मैं विधानसभा में आ गया हूं– अखिलेश यादव, पहले भी इसमें रहा हूं सिर्फ बेंच बदल गई- अखिलेश, पहले मैं पक्ष में था अब विपक्ष में हूं– अखिलेश, पूरी मजबूती से जनता की आवाज उठाऊंगा- अखिलेश।

➡लखनऊ- दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान का कार्यक्रम, होली मिलन समारोह में शामिल होंगे डिप्टी सीएम, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कार्यक्रम में शामिल होंगे, महेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा,संयुक्ता भाटिया रहेंगी मौजूद, निराला नगर जेसी गेस्ट हाउस में 4.30 बजे कार्यक्रम। 

➡लखनऊ- राजपाल बालियान RLD के नेता विधानमंडल दल बने, गुलाम मोहम्मद RLD के उपनेता विधानमंडल दल बने, अजय कुमार मुख्य सचेतक RLD विधानमंडल दल बने, अशरफ अली उप सचेतक RLD विधानमंडल दल बने, प्रदीप गुड्डू कोषाध्यक्ष आरएलडी विधानमंडल दल बने, RLD विधानमंडल दल की बैठक में लिया गया फैसला।

➡लखनऊ- ACJM 3 कोर्ट में होगी मुख्तार अंसारी की पेशी, कड़ी सुरक्षा में बांदा से लखनऊ लाया जा रहा मुख्तार, फर्जी दस्तावेज से संपत्ति पर कब्जा,अवैध निर्माण मामला, प्रशासन ने एफआईआर कर अवैध निर्माण गिराया था।   

➡आगरा- जमीन अधिग्रहण मामले में तत्कालीन एसएलएओ दोषी, किसान नेता श्याम सिंह चाहर को RTI में मिली जानकारी, जेपी सिंह को मुआवजा वितरण में हेराफेरी का दोषी माना, वर्तमान में आजमगढ़ जिले में तैनात हैं एसएलएओ जेपी सिंह, करीबियों को 1902 रुपए वर्ग मीटर मुआवजा दिलाने का आरोप, करोड़ों के घोटाले में सिर्फ लेखपाल के खिलाफ दर्ज है मुकदमा। 

➡अलीगढ़- क्लीनीक में संदिग्ध हालत में युवती की मौत मामला, पुलिस ने मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, युवती और आरोपी युवक के बीच था प्रेम प्रसंग, युवती प्रेग्नेंट होने पर बना रही थी शादी का दबाव, इंजेक्शन देकरकर हत्या की घटना को दिया अंजाम, क्वार्सी के जीवनगढ़ स्थित नीलम क्लीनिक की घटना।

➡ग्रेटर नोएडा- दिव्यांग युवक के कान काटने पर कार्रवाई नहीं, तंत्र मंत्र के चक्कर में दबंगो ने काटा था कान, मामले में एक माह बाद पुलिस ने दर्ज की FIR, लाठी डंडों से पीटने के बाद कान काट ले गए दबंग, जेवर थाना क्षेत्र के चिरौली गांव की घटना। 

➡प्रयागराज- अतीक अहमद के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, सीमा से अधिक बाउंड्री वाल पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, खालिद जफर के अवैध प्लाटिंग पर भी होगी कार्रवाई, भीटी में बिना ले आउट के पास किए जा रहे अवैध प्लाटिंग। 

➡अमरोहा- जिलाधिकारी के आदेश के बाद हटाया गया कब्जा, तालाब की जमीन पर अवैध दुकानों को हटाया, भूमाफियाओं की कलेक्ट्रेट के सामने थीं दुकानें, भारी संख्या में पुलिस बल के साथ हटाया कब्जा, एसडीएम ने मौके पर जाकर तालाब से कब्जा हटवाया।

➡आगरा- भीमराव आंबेडकर विवि का 87वां दीक्षांत समारोह, कल 169 विद्यार्थियों को पदक देकर किया जाएगा सम्मानित, 28 PHD,डीलिट,49 एमफिल विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि, विवि में खंदारी परिसर के शिवाजी मंडपम में होगा समारोह।

➡बरेली- लखनऊ हाइवे पर घण्टों जाम लगने का मामला, फंसे ट्रकों को निकालने के लिए सिपाही ने मांगे 5 हजार, सिपाहियों ने NHAI की टीम से की जमकर मारपीट, NHAI टीम ने पुलिस अधिकारियों से की शिकायत।

➡सीतापुर- 15 साल की छात्रा 2 महीने से लापता, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई, परिवार ने गांव के ही लड़के पर लगाया आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार, सीतापुर के थाना पिसावा का मामला।

➡बस्ती- ट्रेवलर में शार्ट सर्किट से लगी आग, सभी यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान, फायर सर्विस की टीम ने आग पर पाया काबू, गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी ट्रेवलर, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के NH28 की घटना।

➡फर्रुखाबाद- दूल्हे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बिना दुल्हन लौटी बारात के बाद की आत्महत्या, दूल्हे का रंग गोरा ना होने पर दुल्हन ने किया मना, कायमगंज क्षेत्र के सलेमपुर टिलिया का मामला। 

➡कानपुर देहात- घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, 3 दबंगों ने किशोरी से की छेड़छाड़, शोर मचाने पर परिजनों ने 1 युवक को पकड़ा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, सट्टी थाने के कल्लनपुर गांव का मामला। 

➡आगरा- चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर पाया काबू, हरीपर्वत थाने के सेंट जॉन्स चौराहे का मामला।

➡लखीमपुर- टिकैत गुट की बैठक होगी आज, किसानों के साथ टिकैत गुट के स्थानीय नेता रहेंगे, सुप्रीम कोर्ट में तिकुनिया हिंसा मामले पर बात होगी, भाकियू टिकैत ज़िलाध्यक्ष दिलबाग भी रहेंगे मौजूद।

➡उन्नाव- नौटंकी में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, डांस देखने को लेकर हुआ विवाद, भगदड़ में कई लोगों को मामूली चोटें आई, गंगाघाट कोतवाली के पोनी गांव का मामला।

➡बस्ती- गौर रेलवे स्टेशन के बीच महिला का शव मिला, 5 माह की गर्भवती महिला का क्षत विक्षत शव मिला, गौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गौर थाना क्षेत्र केसरई के पास रेलवे ट्रैक का मामला।

➡हमीरपुर- कच्चा मकान गिरने से बच्ची की मौत, मलबे में दबकर बच्ची की हुई मौत, राठ कोतवाली के मलहवा गांव की घटना। 

➡कन्नौज- टायर फटने से बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, हादसे में 15 से ज्यादा सवारियां घायल, ड्राइवर समेत 3 गम्भीर घायल, अस्पताल में भर्ती, लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे की घटना।

➡प्रतापगढ़- ट्रक और बाइक में भीषण भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कंधई थाने के मंगरौरा पेट्रोल पंप की घटना। 

➡नोएडा- पुलिस ने 3 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, तस्करों के पास से 6 किलो गांजा किया बरामद, फेज़ 1 पुलिस सेक्टर 63 पुलिस ने करी बरामदगी।

➡रायबरेली- संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव, फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, डलमऊ कोतवाली के बनापार गांव की घटना।

➡दिल्ली- मुख्तार अंसारी को बांदा से लखनऊ ले जाने का मामला, मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी का बयान, मुख्तार को क्यों लखनऊ ले जा रहे,जानकारी नहीं- अफजाल, कल मुख्तार से बात हुई,तबीयत सही नहीं है- अफजाल, मुख्तार का इलाज जेल में सही से नहीं हो रहा- अफजाल।.

➡दिल्ली- हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पहुंचा कोर्ट, कर्नाटका हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, हाईकोर्ट ने कहा था,हिजाब पहनना अनिवार्य प्रथा नहीं।

➡गोवा- प्रमोद सावंत ने गोवा के सीएम के रूप में शपथ ली, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में शपथ ग्रहण की, पीएम नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद रहे।  


Comments

संवाददाता / ब्यूरो चीफ भर्ती प्रक्रिया साक्षात्कार हेतु आवेदन 👉 https://bit.ly/35fVFRt

21 जून 2022

28 जून 2022

01 अगस्त 2022

08 जून 2022

17 जून 2022

15 जून 2022

06 अगस्त 2022

29 जून 2022

27 जुलाई 2022

03 जून 2022