समाचार पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें

प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना में भर्ती प्रारंभ

Image
➡️J oin LIC as WOMAN CAREER AGENT at LIC OF INDIA and   earn attractive comission income , Bonus and other benefits on every LIC POLICY you complete .  Job involves, selling of LIC POLICY to the customers. Training and support will be given. यदि आप न्यूनतम हाई स्कूल पास हैं और अपनी आय बढ़ाना चाहती हैं तो भारतीय जीवन बीमा निगम में लेडी केयर एजेंट बनकर अपने-सपने साकार कर सकती हैं । 👉🏿Click to Apply   पंचायत/ वार्ड स्तर पर LIC दीदी ( बीमा सखी / फीमेल LCA ) की भर्ती 🪷🪷🪷🪷🪷 ➡️ मानदेय + कमीशन + बोनस + अन्य लाभ अतिरिक्त ➡️3 वर्ष बाद सरकारी नौकरी के लिए आरक्षण 👉🏿आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष  ✅न्यूनतम योग्यता हाई स्कूल होना अनिवार्य ✅कोई ड्यूटी नहीं, कोई समय की बाध्यता नहीं, स्वतंत्र करियर  ✳️✳️✳️✳️✳️ अधिक जानकारी के लिए अति शीघ्र संपर्क करें -        डॉ. सर्वेश सुधाकर        विकास अधिकारी    Call: 9927292925 ➡️आवेदन हेतु क्लिक करें LIC of India | LIC Recruitment | LIC agent Bharti | Insurance company | ब...

09 फ़रवरी 2020

➡लखनऊ- केजीएमयू वीसी प्रो.भट्ट की जांच के आदेश, कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट की जांच होगी, CM की सख्ती के बाद VC पर जांच बैठी, फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया गया, लखनऊ कमिश्नर कमेटी के अध्यक्ष बने, 15 दिन में CM योगी को रिपोर्ट देनी है, जूनियर डॉक्टरों की भर्ती में अनदेखी की, आरक्षण नियमों की अनदेखी का आरोप, सरकारी पैसे का VC ने गलत प्रयोग किया, डॉक्टरों के व्यक्तिगत केस में पैसा दिया, केस का खर्च संस्थान से पास कराया था, मनमाना मानदेय समेत कई गंभीर आरोप.

➡लखनऊ- ट्रक चालक की बदमाशों ने पिटाई की, ट्रक में घुसकर पिटाई,लूट का आरोप, खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे आरोपी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना की तस्वीर, पुलिस ने अभी तक केस भी नहीं लिखा, मड़ियांव थाने पर पीड़ित चालक मौजूद.

➡लखनऊ- डिफेंस एक्सपो का आज आखिरी दिन, डिफेंस एक्सपो में आखिरी दिन पहुंची भीड़, पुलिस कमिश्नर अफसरों के साथ मौजूद, अधिकारी पब्लिक से कर रहे खुद संवाद, ट्रैफिक व्यवस्था का बेहतर इंतजाम किया.

➡लखनऊ- हिंदू आर्मी की शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, रमाबाई रैली स्थल पर प्रेसवार्ता होगी, सीएए के समर्थन में निकाली बाइक रैली.

➡लखनऊ - मौलाना सैफ अब्बास को नोटिस, सहायक पुलिस आयुक्त ने भेजा नोटिस, किसी भी प्रदर्शन में शामिल न होने की बात-नोटिस, धारा 144 का हवाला दिया -सैफ अब्बास.

➡हरदोई- सिपाही ने युवक को मारी गोली, जमीनी विवाद में सिपाही ने मारी गोली, युवक गम्भीर हालत में लखनऊ रेफर, युवक के पिता और भाई को भी पीटा, टड़ियावां थाने में तैनात है दबंग सिपाही, अतरौली में सिपाही की चलती है आरा मशीन, आरा मशीन की जमीन पर हुआ था विवाद, अतरौली के नरीयाखेड़ा गांव का मामला।

➡एटा- एटा के तहसील जलेसर का दंपति चीन में फंसा, चीन के वुहान शहर में जलेसर के दंपित फंसे, कोराना वायरस की दहशत से घर में हैं कैद, भारत सरकार से स्वदेश वापसी की गुहार लगाई, चीन के एक विवि में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

➡कासगंज- जिला अस्पताल में लापरवाही से मौत, अस्पताल में रेप पीड़िता की हुई मौत, प्रसव के दौरान रेप पीड़िता की मौत, बच्चा स्वस्थ, महिला की हुई मौत, सदर कोतवाली में रेप की FIR दर्ज थी, रेप के आरोपी जेल में काट रहा सजा, कासगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला।

➡बुलंदशहर- पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, ट्रेन लूट,चोरी की वारदातों को देता था अंजाम, वाहन चेकिंग के दौरान हुई थी मुठभेड़, जहांगीराबाद के अंधियारे मोड़ पर मुठभेड़, अवैध असलहा और कारतूस किए बरामद।

➡एटा- दबंग युवक की गुंडई से बाप-बेटी परेशान, पैसे के लेनदेन को लेकर दे रहा है धमकी, जबरन बैनामा कराने को लेकर दबाव बनाया, पीड़ित बाप-बेटी पुलिस के चक्कर काट रहे, कोतवाली देहात के रामनगर का मामला।

➡कौशाम्बी- एसडीएम चायल ज्योति मौर्य को धमकी, एसडीएम को भरा पत्र मिलने से हड़कंप, भाकियू जिलाध्यक्ष के लेटर पैड से धमकी, SDM ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ लिखाई FIR, भाकियू नेता ने जांच कराने की उठाई मांग.

➡बुलंदशहर- LIC जीवन बीमा की ब्रांच से 7 कंप्यूटर मॉनिटर चोरी, घटना के वक्त ब्रांच में लगे सीसीटीवी भी तोड़े गए, ब्रांच में रखी तिजोरी को भी तोड़ने की कोशिश की, सिकन्द्राबाद जीटी रोड पर स्थित LIC ब्रांच का मामला.

➡हरदोई- जमीनी विवाद में गोलीकांड का मामला, पुलिसिया कार्रवाई से आहत किसान यूनियन ने थाने का किया घेराव, अतरौली थाने का घेराव कर बाहर भी लगाया जाम, अतरौली में विवाद के बाद सिपाही ने चलाई थी गोली, गोली से पिता समेत उसके दो पुत्र है घायल.

➡महोबा- अपराधी पुलिस को दे रहे एनकाउंटर की धमकी, अपराधी ने धमकी भरी पोस्ट सोशल मीडिया पर की वायरल, अपराधी ने युवक को अगवा कर की थी लूट, युवक से 4 हजार रुपए,मोबाइल लूटा था,
कालीपहाड़ी पहाड़ पर युवक को पीटा था, सोशल मीडिया पर पुलिस को खुली चुनौती, शहर कोतवाली इलाके का मामला. 

➡आगरा- तेज रफ्तार 2 कारों की भीषण भिड़ंत, हादसे में 2 युवकों की मौके पर मौत, 5 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने गाड़ियों को काटकर किया रेस्क्यू, थाना अछनेरा के साधन मार्ग का मामला.

➡प्रयागराज- माघी पूर्णिमा पर संगम में उमड़ा जनसैलाब, 2 बजे तक 20 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, दोपहर के बाद संगम आने वालों की संख्या बढ़ी, माघी पूर्णिमा पर 25 लाख श्रद्धालु आने का अनुमान.

➡बाराबंकी- संदिग्ध हालत में 55 वर्षीय अधेड़ की मौत, परिजनों ने जताई रंजिश में हत्या की आशंका, तहरीर देकर परिजनों ने की कार्रवाई की मांग, मोहम्मदपुर खाला के छतवारा का मामला.

➡उन्नाव- तहसीलदार की हार्ट अटैक पड़ने से मौत, काम करते समय अचानक बिगड़ी तबियत, जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया, तहसीलदार सफीपुर विजय कुमार की मौत.

➡गोंडा- बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने दी जान, जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान, नौकरी न मिलने से परेशान था युवक, बेरोजगार युवक इटियाथोक का निवासी था.

➡सीतापुर- ट्रेन में दंपित के साथ लूटपाट, नकदी,जेवर छीनकर हुए फरार, विरोध करने पर की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती कराया, रामकोट के इस्मालपुर के पास का मामला.

➡कासगंज- प्रसव के आधे घंटे बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जिला अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जिला अस्पताल का मामला. 

➡शाहजहांपुर- लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप, 20 दिन से लापता था मृतक युवक, 3 लोगों पर हत्या करने का आरोप, सेहरामऊ दक्षिणी के गौटिया की घटना.

➡रायबरेली- झाड़ियों में नवजात का शव मिला, पुलिस को देख मौके से हुए फरार, संदिग्ध हालत में शव फेंककर फरार, शहर के पुराने मुंशीगंज पुल की घटना. 

➡रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग आग से झुलसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, सदर कोतवाली के नया पुरवा मोहल्ले की घटना.

➡हमीरपुर- हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी, सैकड़ों ग्रामीणों ने थाना कुरारा का किया घेराव, पुलिस के खिलाफ नाराज ग्रामीणों ने किया घेराव.

➡गोरखपुर- सरकारी कार्यो में लापरवाही पर कार्रवाई, एसएसपी ने कई दारोगा को किया निलंबित, टेलीफोन डयूटी पर कार्यरत सिपाही निलंबित.

➡मुजफ्फरनगर - मुजफ्फरनगर पहुंचे नरेश उत्तम पटेल, सपा विधायक नाहिद हसन से की मुलाकात, जेल में बंद है सपा विधायक नाहिद हसन, ट्रेन से मुजफ्फरनगर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष के साथ सैकड़ों सपाई मौजूद.

➡मुजफ्फरनगर - मुजफ्फरनगर में बस और ट्रक की भिड़ंत, ओवरटेक के दौरान बस को मारी टक्कर, बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल, ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार, पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में कराया भर्ती, नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड पर हुआ हादसा.

➡अयोध्या - राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अयोध्या दौरा कल, कल सुबह 9.40 बजे पहुंचेगी अयोध्या एयरपोर्ट, अयोध्या एयरपोर्ट से जाएंगी अयोध्या रामनगरी, अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी राज्यपाल,
हनुमानगढ़ी, कनक भवन में करेंगी पूजा-अर्चना, गुप्तार घाट के मरी माता मंदिर जाएंगी, मरी माता मंदिर में करेंगी पूजा अर्चना, 1 बजे से 2 बजे तक सर्किट हाउस में रहेंगी, 2.05 बजे अयोध्या एयरपोर्ट से होंगी रवाना
,अयोध्या एयरपोर्ट से लखनऊ होंगी रवाना.

➡अमरोहा - रहनुमा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आम के बाग में मिला था महिला का शव, महिला का पति ही निकला हत्यारा, ससुराल से पैसे नहीं मिलने से था नाराज, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सैदनगली थाना क्षेत्र का मामला.

Comments

संवाददाता / ब्यूरो चीफ भर्ती प्रक्रिया साक्षात्कार हेतु आवेदन 👉 https://bit.ly/35fVFRt

21 जून 2022

28 जून 2022

01 अगस्त 2022

08 जून 2022

17 जून 2022

15 जून 2022

06 अगस्त 2022

29 जून 2022

27 जुलाई 2022

03 जून 2022