Posts

Showing posts from March, 2023

समाचार पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें

प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना में भर्ती प्रारंभ

Image
➡️J oin LIC as WOMAN CAREER AGENT at LIC OF INDIA and   earn attractive comission income , Bonus and other benefits on every LIC POLICY you complete .  Job involves, selling of LIC POLICY to the customers. Training and support will be given. यदि आप न्यूनतम हाई स्कूल पास हैं और अपनी आय बढ़ाना चाहती हैं तो भारतीय जीवन बीमा निगम में लेडी केयर एजेंट बनकर अपने-सपने साकार कर सकती हैं । 👉🏿Click to Apply   पंचायत/ वार्ड स्तर पर LIC दीदी ( बीमा सखी / फीमेल LCA ) की भर्ती 🪷🪷🪷🪷🪷 ➡️ मानदेय + कमीशन + बोनस + अन्य लाभ अतिरिक्त ➡️3 वर्ष बाद सरकारी नौकरी के लिए आरक्षण 👉🏿आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष  ✅न्यूनतम योग्यता हाई स्कूल होना अनिवार्य ✅कोई ड्यूटी नहीं, कोई समय की बाध्यता नहीं, स्वतंत्र करियर  ✳️✳️✳️✳️✳️ अधिक जानकारी के लिए अति शीघ्र संपर्क करें -        डॉ. सर्वेश सुधाकर        विकास अधिकारी    Call: 9927292925 ➡️आवेदन हेतु क्लिक करें LIC of India | LIC Recruitment | LIC agent Bharti | Insurance company | ब...

31 मार्च 2023

Image
➡️ नमो नमो क्रांति फाउंडेशन द्वारा सिलाई सेंटर का  उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी राजेश मिश्रा प्रधान द्वारा किया गया।  दीपक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सागर जी के सहयोग से नमो नमो के द्वारा भटपुरवा चौराहा करनैलगंज जिला गोंडा सिलाई सेंटर का उद्घाटन किया गया जिससे महिलाओं को रोजगार दिया जा सके सिलाई सेंटर में कढ़ाई बुनाई एवं महिलाओं को सिलाई भी सिखाया जाएगा जिसमें उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी राजेश मिश्रा प्रधान राम अनुज मिश्रा जिला महा संगठन मंत्री सविता मिश्रा जिला अध्यक्ष गोंडा सीमा अवस्थी जिला उपाध्यक्ष सविता सिंह शुभम सिंह कलहंस रामनाथ द्विवेदी विधानसभा मंत्री करनैलगंज विश्राम सागर शास्त्री जी पुत्ती लाल भारती सौरभ सिंह घनश्याम सिंह अमन पंडित सूर्य नाथ मौर्या राम भवन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे । ➡️ कासगंज :  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला कार्यकारिणी गठित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना और संरक्षकों की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष केके सक्सेना ने कासगंज जिले की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया...

अनुशासन और कठिन परिश्रम है सफलता की कुंजी- लेफ्टिनेंट सविता चौधरी ...31 मार्च 2023

Image
➡️ मेरठ : श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दवथुआ के प्रांगण में  विद्यालय के वार्षिक सत्र 2022- 23 का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ के क्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक श्री ओम करण चौधरी, प्रधानाचार्य श्री जीत नारायण भारती, विद्यालय के सीनियर प्रवक्ता श्री अनिल कुमार, श्री अशोक कुमार व श्रीमती नीरा राजवंशी ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।  मंच के संचालन करता श्री अनिरुद्ध कुमार जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सफलता के मूल मंत्र बताएं अनुशासन, समय प्रबंधन, तथा लक्ष्य पर फोकस करके ही हम अपने जीवन में सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं। ➡लखनऊ- विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू,29 मार्च को मैंने स्पीकर का पदभार संभाला था-महाना,सभी राजनीतिक दलों ने मेरा सहयोग किया था-महाना,कुछ दिनों में विधायिका को कमजोर करने का प्रयास-महाना,भारत का संविधान भारत के लोगों के लिए है-महाना, जनप्रतिनिधि देश के कल्याण के लिए काम करें-महाना,न्याय पालिका,कार्यपालिका की अल...

19 मार्च 2023

Image
➡️ मेरठ : शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय ,माधवपुरम, मेरठ में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्य  प्रो०( डॉ०) अंजू सिंह जी  के मार्गदर्शन व कार्यक्रम अधिकारी प्रो० (डॉ०) स्वर्णलता कदम, डॉ० पूनम भंडारी के निर्देशन में देवी अहिल्या बाई इंटर कॉलेज, लिसाड़ी, मेरठ में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन सर्वप्रथम स्वयं सेविकाओं  द्वारा शिविर स्थल की सफाई की गई इसके  तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं  ने लक्ष्यगीत, उठें समाज के लिऐ उठे  उठें,  जगे समाज के लिए जगे जगे  एकसाथ गाया। स्वयं सेविकाओं द्वारा जागरुकता  रैली लिसाड़ी एवम नूर नगर क्षेत्र में निकालकर लोगो  से  जनसंवाद कर जागरूक किया गया।  रैली के पश्चात सभी टोलियों ने विभिन्न विषयों जैसे G2o, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, अंध विश्वास, आज़ादी का अमृत महोत्सव, बेटी बचाओ बेटी पराओ आदि पर रंगोली के माध्यम से संदेश  लोगो तक पहुंचाया। शिविर  के द्वितीय सत्र में  महिला सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर सभी टोलियों के बीच समूह परिचर्चा की ग...

बूथ सशक्तिकरण को मंडल स्तर पर हुई कार्यशाला

Image
➡️ कासगंज : जनपद में संगठन की मजबूती के लिए भाजपा द्वारा बूथ मजबूत करने को मंडल स्तर पर बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित करा रही है।  जिसमें प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी के तहत भाजपा जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने नगरिया मंडल औऱ बिलराम मंडल, जिला उपाध्यक्ष कौशल साहू ने सहावर मंडल की कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। नीरज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी को बूथ सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि बूथों पर 12 सदस्यों की नई टीम का गठन किया जाएगा। एक बूथ पर 20 पन्ना प्रमुख बनाये जाएंगे। सभी बूथों पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने होंगे। बूथ प्रवासी का बूथ पर प्रवास रहेगा। कौशल साहू ने कहा कि जिले के सभी बूथ मजबूत करने को बूथ के कार्यकर्ताओं को बूथ पर मेहनत करनी है। बूथ स्तर पर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। वरिष्ठ भाजपा नेता नवल कुलश्रेष्ठ ने सोरों मण्डल की कार्यशाला को संबोधित किया। इस दौरान मंचासीन विजेंद्र सिंह गौर, मनोज चौहा...

17 मार्च 2023

Image
➡️मेरठ :  शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय माधवपुरम मेरठ में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत  महाविद्यालय प्राचार्य प्रो०( डॉ०) अंजू सिंह जी के निर्देशन व कार्यक्रम अधिकारी प्रो० (डॉ०) स्वर्णलता कदम, डॉ० पूनम भंडारी के संयोजन में देवी अहिल्या बाई इंटर कॉलेज, लिसाड़ी, मेरठ में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन सर्वप्रथम स्वयं सेविकाओं  द्वारा शिविर स्थल की साफ सफाई की गई इसके  तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं  ने लक्ष्यगीत उठें समाज के लिऐ उठे  उठें,जगे समाज के लिए जगे जगे गाया गया।कु ०निगारिस,  काजल, दीपिका, यशा, निशा, शाइस्ता, मनीषा ,रिंकी , साक्षी, सुषमा इत्यादि ने स्थानीय क्षेत्र, नूर नगर व लिसाड़ी  क्षेत्र में लोगो को   जागरूक करने हेतु   गेरूं एवम चूने से दीवारों पर  स्लोगन लिखे , गए,जैसे सारे काम छोर सबसे पहले वोट  दो","वसुधैव कुटुंबकम्  डिजिटल इंडिया स्मार्ट इंडिया , जल है तो कल है, बेटी बचाओ,बेटी पराओ, वृक्ष लगाओ, धरा  बचाओ  आदि लिखकर लोगो को  जागरूक किया गया। शिविर के द...

16 मार्च 2023

Image
➡️चंडीगढ़ : सोनाली शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल ह्यूमैनिटी चेंज मेकर अवार्ड से सम्मानित किया । बीकानेर में आयोजित हुए समारोह में चंडीगढ़ निवासी सोनाली शर्मा ने पिछले कई वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर लिए अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल ह्यूमैनिटी चेंज मेकर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सोनाली शर्मा ने बताया की राष्ट्रहित फाउंडेशन सर्वोपरि ट्रस्ट की ओर से बीकानेर में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस ऑफ सोशल वर्कर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शनिवार को हुए अवार्ड सेरेमनी में उन्हें कारगिल युद्ध के वीर योद्धा दीप चंद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल ह्यूमैनिटी चेंज मेकर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारत के सभी राज्यों के साथ साथ नेपाल, भूटान, जापान, यूएई, सऊदी अरब, दुबई सहित कई देशों के चयनित 780 समाजसेवियों को यह अवार्ड प्रदान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त नीरज के पवन एवं कारगिल युद्ध के हीरो मेजर एन के दीप चंद, विशिष्ट अतिथि सेना कर्नल हेमसिहं एवं काशी से संत रत्न वशिष्ठ महाराज आदि रहे। और आयोजनकर्ता राष्ट्रहित फाउंडेशन ट्रस्ट एवं ...

15 मार्च 2023

Image
➡️ मेरठ : कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की एन.सी.सी. इकाई के द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ.)अलका चौधरी  और 22 यू.पी.गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी. के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल महेश कुमार चौहान के संरक्षण में डी.जी. एन.सी.सी.के निर्देश के क्रम में G-20अध्यक्षता के प्रति जागरूकता के क्रम में G-20 "वसुधैव कुटुंबकम" विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इस प्रतियोगिता में  54 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एन.सी.सी.के कैडेट्स एवं छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अत्यंत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया । कार्यक्रम का संयोजन एन.सी.सी.की केयर टेकर ऑफिसर सिद्धी गुप्ता एवं सदस्य दीपा शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ.सोनिका नागर एवं सुश्री ऐश उपस्थित रहीं। ➡️ मेरठ : जी-20  शिखर सम्मेलन पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजन। बुधवार को देवनागरी महाविद्यालय मेरठ, में G20 शिखर सम्मलेनन पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एम के चौहान के  निर्देशन में और कैप्टेन एवरेस्ट शिवाच के  नेतृत्व में २२ यूपी गर्ल्स बटालियन के कैडेट्स के बीच कॉलेज ...

14 मार्च 2023

Image
➡️ मेरठ : महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम एवम द्वितीय इकाई का सप्त दिवसीय विशेष शिविर का प्रारंभ देवी अहिल्या बाई इंटर कालेज, लिसारी मेरठ में किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि लिसाड़ी के पार्षद श्री धर्मवीर सिंह एवम् उनकी माता जी श्रीमती दिनेश देवी  विशिष्ठ अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 डी0 के 0पाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवम् माल्यार्पण कर किया। स्वयसेविका किरण ,पूजा ,सोनम द्वारा, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, एवम लक्षयगीत उठें समाज के लिए उठे उठें, जगे समाज के लिए जगे जगे ,एक साथ मिलकर  स्वयंसेविकाओं द्वारा मिलकर एक साथ गया गाया। अपने उदबोधन में उन्होंने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे कार्यक्रम इसलिए विशिष्ट होते है क्योंकि ये हमे जाति,भेदभाव,रंगभेद से ऊपर उठकर वसुधैव कुटुंबकम् की अग्रसर होने को प्रेरित करते हैं।अनेकता में एकता की बात को हर युवा समझे,सब युवा ज़िम्मेदार बने इन्ही लक्ष्यों की प्राप्ति में हर प्रतिभागी छात्रा के प्रयास सफल हो। विशिष्ठ अतिथि ने छात्राओं को आशीर्वचन कहे। महाविध्यालय प्राचार्य प्रो 0अं...

श्री चित्रगुप्त शोध चिंतन एवं मंत्र लेखन अभियान के जिला संयोजक बने मुकेश ......13 मार्च 2023

Image
➡️ कवि सम्मेलन में आए श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर ने सौंपा मनोनयन पत्र  कासगंज : जनपद के कैंडी गांव के पूर्व प्रधान मुकेश सक्सेना को श्री चित्रगुप्त शोध चिंतन एवं मंत्र लेखन अभियान के जिला संयोजक बनाए गए हैं। सह संयोजक नितिन जौहरी बनाए गए हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर ने कासगंज शहर में आयोजित कवि सम्मेलन के दौरान सौंपी और उनके पद का मनोनयन पत्र भी सौंपा।  बता दें कि शहर के रेलवे रोड स्थित गंगा देवी माहेश्वरी भवन में आयोजित कवि सम्मेलन में श्री चित्रगुप्त पीठ मथुरा के पीठाधीश्वर, नेपाल पशुपतिनाथ अखाड़े के आचार्य, महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति, स्पेशल जुडीशियल मजिस्ट्रेट देवेंद्र सक्सेना, हाथरस के जिला संयोजक संजय सिन्हा, भाजपा नेता नवल कुलश्रेष्ठ शामिल हुए। अतिथियों के सानिध्य में श्री चित्रगुप्त पीठ के ब्रज प्रान्त प्रमुख एवं शोधचिंतन मंत्र लेखन अभियान के बृज प्रान्त संयोजक इंजीनियर एसएस जौहरी व सह संयोजक मनोज सक्सेना ने कासगंज के मुकेश सक्सेना को शोधचिंतन एवं मन्त्रलेखन अभियान का संयोजक व नितिन जौहरी को सह संयोजक की जिम्मेदारी ...

12 मार्च 2023

Image
➡️ नमो नमो कांति फाउंडेशन की प्रदेश वरिष्ठ मंत्री श्रीमती अर्चना शर्मा के द्वारा संगठन का किया गया विस्तार जिला आगरा : नमो नमो नमो कांति फाउंडेशन की प्रदेश वरिष्ठ मंत्री श्रीमती अर्चना शर्मा के द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए जिला आगरा में जिला अध्यक्ष शशी उपाध्याय को नियुक्त किया गया। वहीं पर युवा जिला अध्यक्ष आगरा तुलिका दास सक्सेना को युवा की जिम्मेदारी मिली। दूसरी ओर महिला मोर्चा मुख्य शाखा से शशी  उपाध्याय जी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। जिले के सभी पदाधिकारियो ने  प्रदेश मंत्री का धन्यवाद किया।  साथ ही प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री जी और जिला अध्यक्ष आगरा का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया।   इस उपलक्ष में आगरा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जो मुझे जिम्मेदारियां मिली हैं उनको मैं पूर्ण रूप से निभाऊंगी एवं जिला को मजबूत कर संगठन का विस्तार करूंगी।  इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ मंत्री जी ने कहा कि संगठन में सभी को जिला  मजबूत करने में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर जिला आगरा की टीम मौजूद रही। | Sachchi Pahal News | SPNews | सच्ची पहल समाचार | सच्ची पह...

दफ्तर में झाड़ू पोछा लगाने वाली महिला से रेप: MP में मालिक के दोस्त ने बनाया हवस का शिकार, VIDEO बनाकर कर रहा ब्लैकमेल

Image
➡️इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले (Indore District) में एक गरीब महिला को दफ्तर में काम करना इतना महंगा पड़ जाएगा, उनसे कभी सोचा नहीं होगा। दरअसल चंदन नगर थाना (Chandan Nagar Police Station) क्षेत्र में एक दफ्तर में झाड़ू पोछा लगाने वाली एक गरीब महिला को मालिक के दोस्त ने हवस का शिकार बना डाला। आरोपी वीडियो वायरल (video viral) करने की धमकी देकर उसका दैहिक शोषण (physical abuse) भी करता रहा। पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला राजनगर के एक ऑफिस में झाड़ू पोछा का काम करने जाती थी। मालिक की तबीयत खराब होने के कारण वह अस्पताल में भर्ती था। इस बीच मालिक का दोस्त रवि ऑफिस आया करता था। पीड़ित महिला पर उसकी गंदी नजर थी। मौके का फायदा उठाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। जिसके बाद वह लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का शोषण करता रहा। | Sachchi Pahal News | SPNews | सच्ची पहल समाचार | सच्ची पहल | SP News | SachiPahal | sachchipahal |